मंदिर के दान पेटी से लाखों की चोरी:6 साल से बंद था काली माता मंदिर का दानपात्र, नोट ले गए और सिक्का छोड़ गए

Updated on 15-12-2025 01:03 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू भवन रोड स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी से लाखों रुपए कैश चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय सामने आई, जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए पंडित मंदिर खोलने पहुंचे।

मंदिर का ताला खोलते ही उन्होंने देखा कि दान पेटी खुली हुई है। उसमें रखा पूरा नगद गायब है। इसके बाद तत्काल मंदिर समिति और सुपेला थाना पुलिस को सूचना दी गई।

6 साल से नहीं खुली थी दान पेटी

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि, काली माता मंदिर की दान पेटी पिछले करीब 6 साल से बंद थी। हाल ही में उसमें जमा राशि की गिनती और रखरखाव को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दान पेटी में डेढ़ से दो लाख रुपए तक कैश था।

नोट ले गए, सिक्का छोड़ दिया

मंदिर की दान पेटी से चोरों ने नोट पूरे चोरी कर लिए। जबकि, सिक्कों को छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ सिक्कों को भी लेकर गए हैं, अनुमानित करीब दो लाख रुपए दान पेटी में थे। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि, रोज की तरह सोमवार रात करीब 8.30 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर वे घर चले गए थे।

रात में मंदिर परिसर पूरी तरह सूना रहता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़ा और उसमें रखे नकदी चोरी कर ली।

पुलिस ने मौके का किया मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि, धार्मिक स्थल पर इस तरह की चोरी न केवल आस्था पर चोट है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.