मंत्री दयालदास बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से दिल्ली में की मुलाकात

Updated on 22-11-2024 01:03 PM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की और उन्होंने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था सहित लंबित मुद्दे के संबंध में जानकारी दी। मंत्री बघेल ने इस मौके पर सीएमआर दर अंतर्गत वैट की स्वीकृति, खाद्य सब्सिडी दावा, फोर्टिफाईड चावल तथा एनएफएसए मार्जिन सहित विभिन्न लंबित मुद्दे से संबंधित 17150 करोड़ रूपए की राशि छत्तीसगढ़ को प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर जोशी ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश अपने अधिकारियों को दिए।

मंत्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री जोशी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। जिस पर जोशी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए माह जनवरी में छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया। वे इस दौरान छत्तीसगढ़ में हो रही धान खरीदी का भी अवलोकन करेंगे। खाद्य मंत्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री जोशी को बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों से इस खरीफ सीजन में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। जिससे लगभग 107.20 लाख मीट्रिक टन कस्टम मिलिंग चावल निर्मित होगा।

इसमें 93 लाख मीट्रिक टन केन्द्रीय पूल एवं 14.20 लाख मीट्रिक टन राज्य पूल शामिल है। जबकि खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश हेतु केन्द्रीय पूल अंतर्गत 70 लाख मीट्रिक टन (54 लाख मीट्रिक टन एफसीआई और 16 लाख मीट्रिक टन नान के लिए कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन की अनुमति दी गई है। उन्होंने मंत्री जोशी से केन्द्रीय पूल अंतर्गत चावल उपार्जन मात्रा 70 लाख मीट्रिक टन को बढ़ाते हुए समस्त सरप्लस चावल उपार्जन किये जाने का अनुरोध है। चावल उपार्जन की प्रारंभिक समयावधि 30 सितम्बर 2025 तक निर्धारित किये जाने का भी उन्होंने अनुरोध किया।

मंत्री बघेल ने भारतीय खाद्य निगम में केन्द्रीय पूल अंतर्गत उपार्जत होने वाले 54 लाख टन चावल में 25 लाख टन उसना चावल एवं 29 लाख टन अरवा चावल की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया, जिस पर खाद्य विभाग भारत सरकार की स्वीकृति अपेक्षित है। उन्होंने प्रदेश हेतु प्रतिमाह 300 रेक मूव्हमेंट का प्लान भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय से प्रदाय किये जाने का निवेदन किया।

मंत्री  बघेल ने खरीफ वर्ष 2007-08 से 2014-15 तक के केन्द्रीय पूल हेतु धान परिवहन दर के निर्धारण करने, साथ ही केन्द्रीय पूल एवं विकेन्द्रीकृत सीएमआर के प्रासंगिक व्यय के अंतर्गत मंडी लेबर चार्ज की स्वीकृत दर रू. 22.05 प्रति क्विंटल मंडी लेबर चार्ज को 01 वर्ष अर्थात् खरीफ वर्ष 2023-24 के लिये लागू करते हुए आगामी खरीफ वर्षों के लिये पृथक से दर स्वीकृति की कार्यवाही की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया। धान सुरक्षा एवं रख-रखाव मद के संबंध में राज्य द्वारा प्रेषित प्रस्ताव अनुसार खरीफ वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में प्रावधिक सी.एम.आर. दर स्वीकृति किये जाने और खुले में भंडारित धान के लिए केन्द्रीय भंडार गृह निगम द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार 06 माह से अधिक के भंडारण हेतु मान्य सूखत छत्तीसगढ़ हेतु लागू किये जाने का अनुरोध भी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.