मंत्री डॉ. चौधरी ने किया धार जिले में 47 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

Updated on 22-07-2023 12:26 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और धार जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने गंधवानी में 47 करोड़ 77 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने गंधवानी तहसील में 39 करोड़ 69 लाख रूपये लागत के सीएम राइज स्कूल, बलवारी और बिल्दा में चार-चार करोड़ रूपये लागत के आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास का भूमि-पूजन किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में गाँव-गाँव में विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया है। अधिकारियों के साथ गाँव में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करवाया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान योजना में किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क उपचार करवा सकते हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में 12 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन चलाया जा रहा है। मिशन की शुरूआत झाबुआ और अलीराजपुर जिला से की गई। अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिये अब सभी 89 अनुसूचित जनजाति विकासखंड में मिशन संचालित किया जा रहा है।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन‍सिंह दत्तीगांव, धार जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल और स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.