मंत्री कश्यप भाग्यनगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल हुए

Updated on 24-11-2024 07:28 PM

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप भाग्य नगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रज्ञा प्रवाह द्वारा भाग्यनगर में 21 से 24 नवम्बर तक इसका आयोजन किया गया।  

वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक मंथन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों का स्टॉल लगा हुआ है। मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों के स्टॉल पहुंचकर उसका अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में भाग लेने आये लोक कलाकारों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की।

समृद्धि संस्कृति को एकता के सूत्र में बांधने की पहल
वनमंत्री केदार ने कहा कि यह भारत के समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एकता के सूत्र में बांधने व मजबूत करने का एक सराहनीय पहल है। लोकमंथन जैसे आयोजनों का उद्देश्य देश के लोगों को अपने मूल जड़ों से जोड़े रखने का छोटा सा प्रयत्न है।

विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार
वनमंत्री केदार ने कहा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्ध जनों का विचार सुनने के पश्चात यह अनुभव हुआ की भारत अब किसी अन्य राष्ट्र या देश से पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। जिस प्रकार से आज पश्चिम देश भारत की ओर देख रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार है।

 वनमंत्री कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की अराध्य देवी माई दंतेश्वरी का पूजा अर्चना किया गया। यह क्षण हमारे लिए गौरव का विषय था। पहले दिन कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.