
धमतरी। प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री मोहन मरकाम ने गुरूवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का औचक निरीक्षण किया।
वे सुबह 8 बजे छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर छात्रावास परिसर, कमरों, किचन व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोष प्रगट किया। साथ ही बच्चों के द्वारा प्रार्थना और योगाभ्यास करते देख खुशी व्यक्त किए।