राज्य मंत्री श्री परमार ने शाहपुर के स्कूलों में विद्यार्थियों से किया शैक्षणिक संवाद

Updated on 04-02-2023 04:59 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रभार के जिले बैतूल प्रवास के दौरान आज शाहपुर के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबटपुर पहुँच कर विद्यार्थियों से शैक्षणिक संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियाँ दी। साथ ही उनके शैक्षणिक कैरियर पर भी चर्चा की।

राज्य मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपना बेहतर भविष्य तैयार करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने अंग्रेजी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम अब हिन्दी भाषा में प्रारंभ किए हैं, जो विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइज स्कूल भी प्रारंभ किए गए हैं। विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लें और अपना बेहतर भविष्य तैयार करें।

इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल सिंह कुशवाह, एसडीएम श्री अनिल सोनी, डीपीसी श्री संजीव श्रीवास्तव सहित जन-प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.