राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Updated on 23-02-2023 05:34 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज विकास यात्रा के 18वें दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विकासखंड के ग्राम केवड़ाखेड़ी में विकास यात्रा का शुभारंभ तिरंगा ध्वज फहराकर किया। राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम पंचायत केवड़ाखेड़ी में लागत राशि 11 लाख 20 हजार रूपये से बनने वाले आँगनवाड़ी भवन का भूमि-पूजन किया। श्री परमार ने ग्राम गिराना में लागत राशि 81 लाख 90 हजार रुपए से नवीन नल जल योजनांतर्गत निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया। श्री परमार ने ग्राम केवड़ाखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित श्री राजू गुजराती को अपने नवीन घर में गृह प्रवेश भी करवाया।

राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम ईचीवाड़ा में विधायक निधि लागत राशि 4 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

12 करोड़ 37 लाख रुपए से नवनिर्मित "अटल भवन" का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री परमार ने आज 18वें दिन की विकास यात्रा के पूर्व जेएनएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में लागत राशि 12 करोड़ 37 लाख रुपए से नवनिर्मित "अटल भवन" का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण और स्मारिका का विमोचन भी किया।

राज्य मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालय में लागत राशि 3 करोड़ 86 लाख 87 हजार रूपये से बनने वाले 6 अतिरिक्त कक्षों एवं 1 करोड़ 31 लाख रुपए से बनने वाले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। आज की विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम केवड़ा खेड़ी से प्रारंभ होकर ग्राम गिराना होते हुए ग्राम ईचीवाड़ा पहुँची।

राज्य मंत्री श्री परमार ने सभी ग्रामों में ग्रामीणजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और शासन की योजनाओं के लाभ लेकर अपने जीवन को सुलभ, समृद्ध और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इन सभी ग्रामों में राज्य मंत्री श्री परमार ने स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.