मंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन

Updated on 03-08-2025 08:34 PM

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहीं। उन्होंने जिले में स्थित शबरी एंपोरियम में बेलमेटल कला की कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रसिद्ध शिल्पकार डॉ. जयदेव बघेल से भेंट कर शिल्प प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही नारियल विकास बोर्ड के कार्यालय पहुंचकर नारियल, कोको और काली मिर्च के उत्पादन की जानकारी ली।
कोंडागांव स्थित गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह फैक्ट्री पिछले तीन वर्षों से संचालित है और इससे 300 महिलाओं को सीधा रोजगार मिला है। उन्होंने ऐसी इकाइयों के विस्तार पर बल देते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक  पीएस एल्मा, एसडीएम अजय उरांव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
रायपुर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को करीब 9500 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में…
 06 October 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना…
 06 October 2026
बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
Advt.