मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा

Updated on 07-10-2025 12:37 PM

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के समापन को दृष्टिगत रखते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत की गई गतिविधियों और नवाचारों की समीक्षा की गई और समापन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर प्रदेश में सहकारी समितियों की गतिविधियों और नवाचारों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में सहकारी समितियों की भूमिका, उनके द्वारा किए गए नवाचार और समाज को लाभ पहुँचाने वाले उपायों को उजागर किया जाना आवश्यक है, ताकि जनता में सहकारिता के महत्व और प्रभाव का व्यापक संचार हो।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में पैक्स के पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, शादी हॉल, और मैरिज गार्डन सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने और सामूहिक सुदृढ़ता में वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बहुउद्देश्यीय पैक्स (एम-पैक्स) के विस्तार हेतु संभागवार समीक्षा करने और हर संभाग की विशेषताओं के अनुसार समिति गठन की संभावनाओं का आकलन करने का निर्देश दिया।

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि न केवल संभाग में प्रचलित गतिविधियों पर ध्यान दिया जाए, बल्कि अन्य संभावित व्यावसायिक अवसरों की भी पहचान की जाए। इसके लिए आवश्यक समर्थन और संसाधन विभाग द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त बैठक में मंत्री श्री सारंग ने CPPP (Co-operative Public Private Partnership) के अंतर्गत हुई प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सीपीपीपी की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.