मानसून पूर्व सड़कों के संधारण एवं उन्नयन कार्यों की मंत्री श्री सिसोदिया ने की समीक्षा

Updated on 16-06-2023 05:54 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों एवं पुलों के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री श्री सिसोदिया ने सड़कों के निर्माण एवं संधारण की विभागीय कार्य-योजना एवं अब तक की प्रगति की समीक्षा कर मानसून पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, सीईओ एमपीआरआरडीए श्रीमती तन्वी सुंदरियाल सहित विभाग के आधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में संधारण, उन्नयनीकरण, नवीनीकरण कार्यों की माहवार कार्य-योजना पर वृहद् चर्चा की गयी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मार्गों के संधारण एवं रख-रखाव के लिए 5 मई से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्कता परियोजना (MPRCP) के तहत ग्रेवल मार्गों के डामरीकरण एवं दोहरी संपर्कता के कार्यों की प्रगति की मंत्री श्री सिसोदिया ने समीक्षा की। यह बताया गया कि मंडी बोर्ड से निर्मित मार्गों में से प्राधिकरण को हस्तांतरित 334 मार्ग में से 85 मार्ग का रख-रखाव प्राधिकरण द्वारा पूर्व से किया जा रहा है। शेष 249 मार्ग में से 53 मार्ग का कार्य संधारण एवं 196 मार्गों के उन्नयन का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही नवीन स्वीकृत मार्गों एवं पुलों की निविदाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के विभिन्न चरणों में अब तक 88 हज़ार 595 किमी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.