मंत्री ताम्रध्वज ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

Updated on 15-06-2023 10:27 PM
रायपुर । लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने 2023-24 के बजट में सम्मिलित सड़क निर्माण कार्य के तहत पूर्ण, अपूर्ण, और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बजट एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय अनुपूरक बजट में सम्मिलित कार्यों की प्राक्कलन की स्थिति की जानकारी ली।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने जिले के निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही साहू ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ई-श्रेणी पंजीयन, प्रगतिरत कार्य, दिए गए कार्यों इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी और कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

साहू ने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना इत्यादि अन्य विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में स्थानीय विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.