कन्हारपुरी में आयोजित देव दशहरा में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप

Updated on 12-10-2024 12:11 PM

उत्तर बस्तर कांकेर । कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी में स्वर्गीय रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में देव दशहरा एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आदिवासी समाज के देवी-देवताओं की पारम्परिक पूजन पद्धति, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे।

ग्राम कन्हारपुरी के स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन उपस्थित आदिवासी समाज के जनसमूह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार आदिवासियों के विकास और हितों की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। किसानों के लिए 3100 रूपए में धान की खरीदी, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक योजना जैसी अनेक अभूतपूर्व योजनाएं हैं जिनसे आदिवासी समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने केन्द्र सरकार पीएम जनमन योजना चला रही है। सभी वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले, इसके लिए भी सरकार लगातार काम कर ही है। इस दौरान उन्होंने देव दशहरा की परम्परा को आगे भी बढ़ाने के उद्देश्य से 10 लाख रूपए की राशि प्रदाय करने की घोषणा भी की। वन मंत्री श्री कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय चूंकि आदिवासी समाज से हैं, इसलिए वह लोगों की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं। शासन की सभी योजनाएं आमजनता के कल्याण के लिए होती हैं अतः इनका लाभ अवश्य लें। केबिनेट मंत्री श्री कश्यप ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आदिवासी समाज के पुरोधा जिस संस्कृति को बचाने हेतु लम्बी लड़ाई लड़ी, उस परम्परा को बचाए रखना, संरक्षित करना हम सभी जिम्मेदारी है। इस दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी अपने मंचीय उद्बोधन में कहा कि जल, जंगल जमीन के पुजारी और सेवक आदिवासियों को अपनी पारम्परिक पूजा पद्धति, नियम और रीति-नीति की जानकारी रखते हुए सांस्कृतिक विरासतों से सहेजने व जुड़े रहने की जरूरत है। इस दिशा में केन्द्र व राज्य की सरकार सतत् प्रयास कर रही है। इसके अलावा केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, समाज के वरिष्ठ श्री विकास मरकाम ने भी सम्बोधित करते हुए परम्परागत जड़ों को सहेजने की अपील की।

इसके पहले, केबिनेट मंत्री द्वय ने सामाजिक प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से भेंट कर चर्चा की तथा विभिन्न मांगें रखीं।

उल्लेखनीय है कि जिले के कांकेर ब्लॉक के ग्राम कन्हारपुरी में स्वर्गीय रामप्रसाद पोटाई की स्मृति में देव दशहरा समिति के तत्वावधान में 79वां तीन दिवसीय कार्यक्रम एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी परम्परा पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तदुपरांत मंत्री द्वय ने देव मंडप में विराजमान 12 बिरादरी के देवी-देवताओं की पारंपरिक पद्धति से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और समाज के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा आदिवासी समाज के आंगा देव सहित बालकुंवर, वर्चेकुंवर, कुंवारी देवी, पाटकुंवर, इंदेडोकरी, फूलपाट, पाटबाबू, परमह मुदिया, टिकरी भूमियार, पंचमाता, फरसकुंवर, मंडाकुंवर, कोटकुंवर आदि देवी-देवताओं की क्रमशः पूजा की। इस दौरान बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक नर्तक दलों ने आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  भरत मटियारा, जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.