वेणुगोपाल के लेटर से अटका मंत्रालय का बंटवारा:मंत्रियों के विभाग बंटने से पहले कांग्रेस नेता की चिट्ठी वायर

Updated on 06-12-2024 12:59 PM

हेमंत सोरेन के सीएम बनने के 7 दिन बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, लेकिन विभाग का बंटवारा नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की कथित चिट्‌ठी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता की कथित चिट्ठी ने सारा खेल बिगाड़ा और विभागों का बंटवारा होते-होते रह गया।

दरअसल, वेणुगोपाल ने सीएम हेमंत सोरेन के नाम चिट्‌ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने साफ लिखा कि कांग्रेस के किस मंत्री को कौन-सा विभाग दिया जाए। इस चिट्‌ठी की कॉपी प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भी भेजी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चिट्‌ठी मिलने की पुष्टि भी की।

सूत्रों के मुताबिक, चिट्‌ठी के वायरल होने के बाद सरकार के भीतर ही चर्चा होने लगी। कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कांग्रेस ने ही सीएम को विभागों का बंटवारा नहीं करने का सुझाव दिया। बताया जा रहा है कि अब मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करके विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

आज विभागों का बंटवारा संभव

गुरुवार देर रात चल ऊहापोह की स्थिति बनी रही। इधर, आज हेमंत कैबिनेट की बैठक तीन बजे से होने वाली है। संभावना है कि कांग्रेस के विभागों में फेरबदल हो सकता है। किसे कौन सा विभाग दिया जाए, इस पर मंथन जारी है। संभावना है कि आज विभागों का बंटवारा हो जाए।

वायरल पत्र के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को जिन विभागों को कांग्रेस को देने को कहा है, वे सारे विभाग कांग्रेस के खाते के हैं, जो उन्हें पिछली सरकार में मिले थे।

किन्हें कौन सा विभाग देने का सुझाव

  • राधाकृष्ण किशोर : वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्यकर, खाद्य आपूर्ति
  • दीपिका पांडेय सिंह : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य
  • इरफान अंसारी : ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज
  • शिल्पी नेहा तिर्की : कृषि पशुपालन सहकारिता एवं आपदा प्रबंधन

मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संथाल को जगह

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में सबसे ज्यादा संथाल प्रमंडल को जगह मिली है। सीएम खुद संथाल परगना क्षेत्र के बरहेट से विधायक हैं। इसके अलावा हफीजुल हसन, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया है।

उत्तरी छोटानागपुर से योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाया गया है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बात करें तो यहां से चमरा लिंडा और शिल्पी नेहा तिर्की, कोल्हान प्रमंडल से रामदास सोरेन और दीपक बिरुआ को मंत्री बनाया गया है। वहीं, पलामू प्रमंडल से एकमात्र मंत्री राधा कृष्ण किशोर हैं।

ये भी जानना जरूरी

मंत्रिमंडल में जेएमएम ने सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति पर फोकस किया है। वहीं कांग्रेस ने अल्पसंख्यक, एसटी, एससी और ओबीसी को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया है। 11 मंत्रियों में आदिवासी और ओबीसी से 4-4, मुस्लिम से दो और एससी कोटे से एक शामिल हैं।

राज्य गठन के बाद पहली बार नई सरकार में फारवर्ड कोटे से एक भी मंत्री नहीं है। हालांकि, राज्य सरकार अधिकतम 12 विधायकों को मंत्री बना सकती है। एक सीट अभी खाली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.