बिहार के गया में नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on 25-07-2023 02:22 PM
गया: एक नाबालिग युवती मां-बाप के डांट के डर से घर से भाग गई। युवती मां- बाप की डांट खाने के बाद घर से भाग निकली थी और गया स्टेशन पहुंच गई थी। गया स्टेशन पर ही नाबालिग युवती किसी महिला के झांसे में आ गई। वो महिला उसे ऑटो पर बिठाकर बोधगया ले गई। जहां ऑटो चालक और दोस्त सहित कई लोगों ने नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को बनारस ले जाने के लिए गया स्टेशन पर पहुंचे। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन से बच्ची भाग निकली और लोगों की मदद से गया के कोतवाली थाना पुलिस के पास पहुंची। युवती ने थाना पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। उसने बताया की मां-बाप के डांटने पर वो घर से भागी थी। किसी तरह से वो चारों बदमाशों के हाथ लग गई। फिर यह चारों लोगों ने नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया। यह सभी लोग बहला फुसलाकर उसे बनारस ले जा रहे थे।

पहले फुसलाया फिर गैंगरेप किया

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता की ओर से एक फर्द बयान में दुष्कर्म की बात बताई गई। इसके बाद 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बोधगया के राजापुर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजा कुमार, शुभम कुमार ,हर्षित कुमार, जहीर खान उर्फ दीपक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ऑटो चालक के साथ उसके साथी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस घटना में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उस महिला की भी तलाश है जिसने बच्ची को स्टेशन से दरिंदों के हवाले किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.