नाबालिग लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार

Updated on 17-01-2025 12:32 PM

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली से हिरासत में लेकर नाबालिग लड़की को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने लड़की को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी युवक कोरबा का रहने वाला है। जिसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 11 जून 23 को उनकी नबालिग पुत्री को आरोपी ने अपहरण कर कही ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। इसी बीच पता चला की आरोपी दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 

आरोपी जमिर आलम भेजा गया जेल  पत्थलगांव पुलिस की टीम ने नई दिल्ली से जाकरअपहर्ता को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि,आरोपी कोरबा निवासी जमिर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उसे दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.