पाकिस्तान में नाबालिग की 72 साल के शख्स से शादी:पिता ने 5 लाख रुपए में 12 साल की बेटी को बेचा, दूल्हा गिरफ्तार

Updated on 17-06-2024 02:46 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी की शादी 72 साल के बूढ़े शख्स से करने की कोशिश की। पाकिस्तानी मीडिया एरी न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने समय से उनके घर पहुंचकर निकाह को रोक दिया और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता आलम सैयद ने 5 लाख पाकिस्तानी रुपए के लिए अपनी बेटी को 72 साल के हबीब खान को बेच दिया था। इसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस लड़की के घर पहुंची। उन्होंने दूल्हे हबीब और निकाह ख्वान (शादी कराने वाला व्यक्ति) को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, लड़की का पिता वहां से फरार हो गया।

फरार पिता को ढूंढने में जुटी पुलिस
पुलिस ने चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए आरोपियों और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की के पिता को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में नाबलिग लड़कियों की शादी के खिलाफ कानून होने के बावजूद देश में लगातार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

6 मई को स्वात शहर में एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी की शादी 70 साल के बूढ़े व्यक्ति से कर दी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर पिता और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उन्होंने निकाह ख्वान और शादी के गवाह बने लोगों को भी गिरफ्तार किया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।

50 साल बूढ़े लैंडलॉर्ड से कराई गई नाबालिग की शादी
इससे पहले थाट्टा शहर में भी एक नाबालिग लड़की की शादी जबरदस्ती उसके घर के मालिक से कर दी गई थी, जिसकी उम्र 50 साल थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया था। एक अन्य मामले में पंजाब के राजनपुर शहर में 11 साल की बच्ची की शादी 40 साल के व्यक्ति से कर दी गई थी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यकर्ता कैसर खान का मानना है कि पाकिस्तान में बाल विवाह की सबसे बड़ी वजह गरीबी है। वे कहते हैं, ‘जनजातीय इलाकों के लोग 5 लाख से 20 लाख रुपए देकर कम उम्र की लड़कियों से शादी करते हैं। धार्मिक नेता, आदिवासियों के मुखिया और राज्य प्रशासन सभी इसमें शामिल हैं।’

64 साल के विधायक ने महज 14 साल की लड़की से की थी शादी
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार के दौरान साल 2021 में 64 साल के एक विधायक मौलाना सलाउद्दीन अयूबी ने 14 साल की लड़की से शादी की थी। खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। इसके बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार से बाल विवाह के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.