मिर्ची बाबा ने मुरमुरे के लिए मांगे 500 रुपए:वकील से कहा- नेता-चेला सब मतलबी

Updated on 13-12-2022 04:59 PM

रेप के मामले में जेल में बंद मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरि दुबला हो गया है। 10 दिसंबर को बाबा के वकील श्रीकृष्ण धौसेला, बाबा से मिलने भोपाल की केंद्रीय जेल पहुंचे। बाबा ने वकील से मुरमुरे खाने लिए 500 रुपए मांगे। वकील ने रुपए कैंटीन में जमा करा दिए। बाबा ने वकील से कहा- उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है। नेता-चेला सब मतलबी हैं। वकील ने दावा किया कि जेल में बाबा का वजन कम हो गया है।

मिर्ची बाबा ने हाल में वकील के जरिए कोर्ट के सामने दो मांगें रखी थीं। कोर्ट को दिए आवेदन में वकील श्रीकृष्ण धौसेला ने निवेदन किया कि अभियुक्त (मिर्ची बाबा) 9 अगस्त 2022 से न्यायिक अभिरक्षा में है। वह नागा साधु है। शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। ऐसे में राजनीतिक छवि, भविष्य को बर्बाद करने के उद्देश्य से उसके खिलाफ घृणित आरोप लगाए गए हैं।

इस आधार पर डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम से बाबा का पोटेंसी (मर्दानगी) टेस्ट कराया जाए। अभियोजन पक्ष ने इसका मौखिक विरोध किया। इस पर कोर्ट ने कहा- केस में जांच की कार्रवाई पूरी होकर चालान पेश हो चुका है। अब कोई कार्रवाई बाकी नहीं है। इस कारण कोर्ट ने मेडिकल परीक्षण का आवेदन निरस्त कर दिया।

दूसरे आवेदन में दिया ये तर्क

मिर्ची बाबा ने दूसरे आवेदन में बताया कि वह नागा साधु की परंपराओं का पालन करता है। पूरे जीवनकाल के दौरान उसे सिर के बाल, दाढ़ी के बाल, माथे पर चंदन का लेप लगाकर रखना पड़ता है। जेल अधिकारी उसके बाल कटवाने का दबाव बनाते हैं। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर केन्द्रीय जेल अधीक्षक को आदेश दिया कि अभियुक्त के धार्मिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जेल नियमावली अनुसार सुरक्षा की जाए।

जमानत के बाद हिमाचल में रहने की तैयारी

हाल में केन्द्रीय जेल से रिहा हुए कैदी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मिर्ची बाबा की जेल में उसकी हर रोज मुलाकात होती थी। बाबा बता रहा था कि उसे राजनीतिक षड्यंत्र में उलझा दिया गया है। वह खुद को बेकसूर होने का दावा करता है। बाबा कह रहा था कि जेल से जमानत के बाद भाजपा सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में नहीं रहेगा। वह जेल से रिहा होते ही हिमाचल प्रदेश चला जाएगा। जब तक भाजपा की सरकार रहेगी, वह नहीं आएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.