हमर अस्पताल गुढ़ियारी से शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष

Updated on 22-08-2023 02:48 PM

रायपुर। जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण कर विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए हमर अस्पताल गुढ़ियारी से जिला स्तरीय टीकाकरण कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण 5.0 का शुभारंभ किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दीनानाथ शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।

सीएमएचओ ने चिकित्साधिकारियों और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीन चरणों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, कड़ी मेहनत और उत्साह के साथ सदस्यों एवं जन-जन को जागरूक कर प्रेरित करने का संकल्प दिलया गया। सम्पूर्ण टीकाकरण हर जन्में शिशु का जन्म सिद्ध अधिकार है। हम सब मिलकर दायित्व निभाएंगे तथा हेड काउंट सर्वे पश्चात ड्यूलिस्ट बनाकर घर-घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का संकल्प भी  दिलाया गया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजीव मेश्राम ने टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष 5.0 की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में टीकाकरण सुदृढ़िकरण, मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की खुराक से छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों सहित वैक्सीन से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 21 से  26 अगस्त तक, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर तक (रविवार को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

इस अवसर जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री डीके बंजारे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सिंह, जेएसआई से शाने हैदर जैदी, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे और हमर अस्पताल गुढ़ियारी के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.