लाखों की ठगी करने वाला आरोपी मिथलेश साहू झारखंड से गिरफ्तार

Updated on 06-07-2025 02:24 PM

जशपुर।  व्यापारियों से लाखों की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी मिथलेश साहू को जशपुर पुलिस ने झारखंड के निरशा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्थलगांव और सन्ना थाना क्षेत्रों में अलग-अलग व्यापारियों से कुल मिलाकर 33 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी।

दो थाना क्षेत्रों में दर्ज थे ठगी के मामले:

थाना पत्थलगांव में प्रार्थी विकास अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मिथलेश साहू ने अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल और फिरोज अंसारी के साथ मिलकर 160 टन मक्का 38.37 लाख रुपए में लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। थाना सन्ना में आरोपी ने अंशु अग्रवाल के साथ मिलकर संतकुमार यादव नामक दुकानदार से 80 हजार रुपए में चावल खरीदने का झांसा देकर ठगी की थी।

 आरोपी की गिरफ्तारी ऐसे हुई:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम ने टेक्निकल इनपुट और मुखबिरों की सहायता से झारखंड के निरशा गांव में छिपे मिथलेश साहू को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

 आरोपी पर दर्ज धाराएं:

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत ठगी के अपराध दर्ज

थाना पत्थलगांव और थाना सन्ना में FIR पंजीबद्ध

 अन्य आरोपी अब भी फरार:

अभी बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल और फिरोज अंसारी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका:

निरीक्षक विनीत कुमार पांडे (थाना प्रभारी पत्थलगांव)

उप निरीक्षक अर्जुन यादव

प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव

आरक्षक पदुम वर्मा

महिला आरक्षक तुलसी रात्रे

 एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह का बयान:

“पुलिस लगातार आर्थिक अपराधों और साइबर ठगी के मामलों पर सख्ती से काम कर रही है। इस ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.