मिथुन चक्रवर्ती अपने दबे रंग और दांतों के कारण थे परेशान, शबाना आजमी की मां ने कहे ये 5 शब्द, मन अच्छा हो गया
Updated on
03-07-2024 02:57 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान के स्ट्रीमिंग चैट शो 'द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान' में अनुभवी एक्ट्रेस शबाना आजमी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में अपने स्किन टोन को लेकर काफी चिंता में रहते थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में सिनेमा में 50 साल पूरे किए।
शो के होस्ट अरबाज खान से बात करते हुए शबाना ने बताया, 'मिथुन चक्रवर्ती, जो उस समय मेरे जूनियर थे, हमारे घर आते थे और हमें बताते थे कि उनका रंग गोरा नहीं है या उनके दांत अलग हैं। मां उन्हें गले लगाती और कहती थीं, 'तुम्हें इन सब चीजों की चिंता नहीं करनी चाहिए। तुम बहुत अच्छे डांसर हो'... मां की ये बातें सुनकर, हम सभी को एक अलग कॉन्फिडेंस मिलता था।'
शबाना आदमी और मिथुन चक्रवर्ती ने साथ में की फिल्में
शबाना आजमी और मिथुन चक्रवर्ती ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, इनमें 'समीरा', 'हम पांच', 'झूठी शान', 'नसीहत', 'अशांति' और 'अमर दीप' शामिल हैं। अपनी हिट फिल्म 'अर्थ' के बारे में शबाना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में शामिल किसी भी कलाकार ने इतने सालों में इसके कल्ट स्टेटस की उम्मीद नहीं की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि इस फिल्म ने समाज में बदलाव की शुरुआत की। 'अर्थ' 1982 में रिलीज हुई थी। इसमें शबाना आजमी के अलावा, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल अहम भूमिका में थे।
जावेद अख्तर के शराब की लत पर बोलीं शबाना आजमी
एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने पति और लेखक जावेद अख्तर की शराब की लत से डील कैसे किया, इस बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा- 'एक दिन जब वह पेरिस में थे, तो जावेद शराब के नशे में थे और उसी पल उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने पति की इच्छाशक्ति की सराहना की और कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक उन्होंने शराब कैसे छोड़ दी।'
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्खियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…