विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारी को पीटा, नाराज कर्मचारी हड़ताल पर

Updated on 05-04-2023 10:06 PM

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शाखा रामानुजगंज में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाने का आरोप लगा है। कर्मचारियों को भरी भीड़ में पिटाई किए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ अंबिकापुर के कर्मचारी मामले को लेकर लामबंद हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के नाम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को ज्ञापन देकर विधायक के इस कृत्य पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए सामूहिक रूप से पांच व छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है।

इस अवधि में यदि विधायक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है तो अनिश्चितकाल के लिए बैंक बंद करने की भी चेतावनी दी गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी स्थानीय बैंक परिसर में एकत्र हुए और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बैंक कर्मचारी जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के भुगतान की बात पर विधायक भड़के थे। अब विधायक की करतूत पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पूरी घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। अब कर्मचारी बृहस्पत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना से गुस्साए बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस घटना के विरोध में अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बैंक बंद रखने और सामूहिक छुट्‌टी लेकर हड़ताल कर दी है। 5-6 अप्रैल तक ये हड़ताल चलेगी। संगठन के अध्यक्ष आरके खरे ने कहा है कि सरकार की ओर से अगर विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इन कर्मचारियों के साथ मारपीट

कर्मचारी संगठन की ओर से कहा गया है कि विधायक ने सैकड़ों किसानों के सामने कर्मचारियों को गालियां दीं और पीट दिया। कर्मचारी संगठन ने सरगुजा के IG को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद से विधायक मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

केदार कश्यप बोले- गृहमंत्री इस्तीफा दें

BJP नेता केदार कश्यप का कहना है कि, बृहस्पति सिंह ने काफी संख्या में मौजूद किसानों के सामने जिस तरह से बैंककर्मियों की पिटाई की है, ये एक गंभीर अपराध है। प्रदेश सरकार को तत्काल अपने इस विधायक के खिलाफ पार्टी और विधानसभा से बर्खास्त करके गिरफ्तारी की कार्रवाई करनी चाहिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते इस्तीफा देना चाहिए।

केदार कश्यप के मुताबिक, यह पूरा मामला बैंक शाखा में बीते 3 अप्रैल को पैसे निकालने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। उसी दौरान विधायक बृहस्पत सिंह ने केंद्रीय बैंक के कर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, नेता और उनके करीबी व परिजन छत्तीसगढ़ में अपराधों की कलंक-गाथा लिखते आ रहे हैं और कांग्रेस व प्रदेश सरकार के राजनीतिक संरक्षण ने आपराधिक कृत्यों में संलग्न कांग्रेस के लोगों के सत्तावादी अहंकार का पोषण करने का काम किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.