विधायक कॉलोनी रिक्त जमीन पर बने, गरीबों के घर तोड़कर नहीं: बृजमोहन

Updated on 09-06-2025 04:59 PM

रायपुर। रायपुर लोकसभा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम नकटी (विकासखंड धरसीवां) में गरीब परिवारों की बसाहट पर विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
बृजमोहन ने अपने पत्र में कहा कि खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा विधायक कॉलोनी निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन इस जमीन पर 80 से अधिक गरीब परिवार वर्षों से निवासरत हैं। कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी मिल चुके हैं और यहां सामुदायिक भवन समेत शासकीय निर्माण भी मौजूद हैं।


विधायक कॉलोनी रिक्त जमीन पर बने, गरीबों के घर तोड़कर नहीं
सांसद अग्रवाल ने लिखा: “यह भूमि ग्रामीणों की साझा संपत्ति है, जिसे पूर्वजों ने चारागाह के रूप में सुरक्षित किया था। ग्रामसभा और पंचायत भी कॉलोनी निर्माण का विरोध कर चुकी है। शासन ऐसा विकास न करे, जिससे लोग बेघर हो जाएं।”

इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर ग्रामीणों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, और यह भूमि उनकी आजीविका व सम्मान से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग
बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि विधायक कॉलोनी ग्रामवासियों की भूमि को छोड़कर शेष खाली जगह या वैकल्पिक स्थान पर बनाई जाए।

विकास बनाम विस्थापन का सवाल

इस मामले ने विकास बनाम विस्थापन की बहस को फिर से हवा दे दी है। अग्रवाल का कहना है कि विकास ज़रूरी है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे गरीबों की छत छिन जाए। 

ग्रामीणों के हक में की गई इस पैरवी ने स्थानीय जनमानस में उम्मीद की किरण जगाई है और अब सबकी निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.