जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एटीएम शाखा का विधायक ने किया शुभारंभ

Updated on 11-05-2023 09:12 PM

कोण्डागांव। सोमवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर शाखा की मर्दापाल में स्थापित नवीन एटीएम शाखा का छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा के एटीएम मर्दापाल खुलने से क्षेत्र के 58 ग्राम पंचायत के लोगो को लाभ प्राप्त होगा।

जिन किसानों को अपने द्वारा विक्रय किए  गए धान एवम् ऋण की राशि निकालने के लिए जिला मुख्यालय तक का सफर तय करना पड़ता था अब मर्दापाल में ही उन्हें सुलभता से एटीएम के माध्यम से पैसा प्राप्त हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 जून 2022 को मर्दापाल प्रवास के दौरान जो ग्राम में एटीएम खोलने की घोषणा की थी वह पूरी हो गयी है।

जिसके लिए वह तहेदिल से राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हैं।

इस दौरान नोडल अधिकारी सहकारी बैंक एसके कन्नौजिया, शाखा प्रबंधक ललिता मरकाम, हडेली सरपंच बली राम सोढ़ी सहित क्षेत्र के नागरिक ईश्वर प्रसाद नाग, नारायणसिंह ठाकुर, डोमेश्वर कोर्राम, गंदरु यादव, मनीराम कोर्राम, नरसिंह ठाकुर, सोनसिंग कश्यप, हरी मंडावी, मोती बोयर, मोती कश्यप, निगेंद्र बेलसरिया एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.