विधायक लहरे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, धरने पर बैठीं
Updated on
05-07-2024 04:55 PM
बिलाईगढ़ । 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत भटगांव में नगर बन्द व चक्काजाम का आहवान किया गया। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक कविता प्राण लहरे भी कार्यक्रम में शामिल हुई और नगर पंचायत द्वारा की जा रही मनमानी व भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल प्रदर्शन पर बैठ गई।
वहीं विधायक कविता प्राण लहरे ने मीडिया को बताया की नगर पंचायत अधिकारी लगातार मनमानी कर रही हैं। नगर में भ्रष्टाचार बढ़ गया है इसलिए आज वो रोड पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। आगे विधायक ने कहाकि उनकी दो प्रमुख मांगे है। पहला जो व्यवसायिक परिसर की नीलामी हुई हैं उन्हें निरस्त करें और दोबारा विधिवत नीलामी की जाए। दूसरी मांग जो व्यवसायिक परिसर का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम को हटाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है उसको पुनः जवाहर लाल नेहरू जी के नाम पर रखा जाए।
वहीं दूसरी प्रदर्शन को देखते हुए बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी स्निग्धा तिवारी भी मौके पर पहुँची और प्रदर्शन कर रही विधायक से बातचीत कर प्रमुख मांगो की जानकारी ली और मांगों को विधिवत पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया परंतु विधायक तत्काल प्रमुख मांग को निरस्त करने मांग की।
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…