विधायक रायमुनि भगत ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated on 22-09-2025 02:11 PM

जशपुरनगर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन दौड़ जशपुर जयस्तंभ चौक से शुरू होकर रणजीता स्टेडियम में समापन किया गया।

इस आयोजन में जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, एवं समाज कल्याण अधिकारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्रीड़ा परिसर के 500 से अधिक बच्चों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मैराथन में भाग लिया। विशेष रूप से समर्थ स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी भाग लेकर आम नागरिकों से नशा से दूर रहने की भावपूर्ण अपील की।

कार्यक्रम का समापन रणजीता स्टेडियम में हुआ, जहां विधायक श्रीमती राय मुनि भगत ने बच्चों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और नागरिकों से आग्रह किया कि वे समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.