विधायक राजू सिन्हा ने दिव्यांगजन व वरिष्ठजन चिन्हांकन शिविर का किया शुभारम्भ

Updated on 18-09-2025 12:36 PM

महासमुन्द। रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत सेवा पखवाड़ा 2025 का आज से शुभारंभ हो गया। सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिला चिकित्सालय खरोरा, महासमुन्द में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान हेतु प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का शुभारंभ विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् उन्होंने सेवा पखवाड़ा 2025 स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, बास्केट बॉल संघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं संयुक्त संचालक, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक श्री बंसत माहेश्वरी मौजूद थे।

अवलोकन के दौरान विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के अनुशंसा पर कुर्मीपारा निवासी अस्थिबाधित दिव्यांगजन श्री अश्विनी कुमार चन्द्राकर को समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही विधायक श्री सिन्हा के हाथों मोटराइज्ड ट्रायसायकल सौंपा गया।

शिविर में कुल 52 हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकित किया गया। यह शिविर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमती सुनिता तिर्की, शाखा प्रभारी श्री ए.पी. द्विवेदी, जनपद पंचायत महासमुंद के समाज शिक्षा संगठक श्री हेमराज सोनबेर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.