विधायक रोहित साहू ने दो एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated on 13-08-2025 02:16 PM

गरियाबंद। जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने एवं ग्रामीण अंचलों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज राजिम विधायक  रोहित साहू ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से दो नई एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस आदिवासी विकास विभाग द्वारा राज्य आयोजना- कमार भुंजिया अभिकरण अंतर्गत डेडिकेटेड मोबाईल मेडिकल वैन छुरा एवं मैनपुर विकासखण्ड के लिए एक-एक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर  बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर  नवीन भगत एवं मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  एस.के. बर्मन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद थे।

इस दौरान विधायक  साहू ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। नई एम्बुलेंस उपलब्ध होने से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और आपात स्थिति में उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास आगामी समय में राज्य शासन द्वारा और एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इन वाहनों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा और किसी भी आपात स्थिति में सहायता ली जा सकेगी। सीएमएचओ डॉ. नवरत्न ने बताया कि दोनों एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं, जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट और मरीजों की सुरक्षित ढुलाई के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन वाहनों के शुरू होने से जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा और अधिक सशक्त होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.