हेलमेट के लिए जागरूक करने सड़क पर उतरे विधायक सेन

Updated on 03-02-2024 01:31 PM

भिलाई। सुपेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौर्या चंद्रा चौराहे पर पुलिस टीम देख जब बिना हेलमेट लगाए कुछ दोपहिया वाहन चालक तेजी से निकलने की जुगत में देखे गए तो कुछ एक दूर से ही वाहन की दिशा बदल निकल भागने सफल भी रहे। जो लोग बिना हेलमेट पुलिस अधिकारी तक पहुंचे उन्हें अचानक सड़क पर विधायक रिकेश सेन भी दिखाई पड़े। ऐसे बाईक चालक और सवारों के बीच पहुंच विधायक ने उन्हें 1 फरवरी से हेलमेट की अनिवार्यता और सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट बगैर वाहन चलाने के ख़तरों के प्रति आगाह करते हुए उनसे हाथ जोड़ न केवल हेलमेट अवश्य लगाने बल्कि उन्हें नि:शुल्क हेलमेट देते हुए अपना जीवन सुरक्षित रखने अपील भी की। आपको बता दें कि कोरोना काल से भी अधिक मौतें सड़क हादसों की वजह से होने की बात कहते हुए वैशाली नगर विधायक आज भिलाई की सड़कों पर उतर कर नि:शुल्क हेलमेट बांटते दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में हो रही मौतों से लोगों और समाज को निजात दिलाने राज्य सरकार द्वारा 1 फरवरी से हेलमेट अवश्य लगाओ अभियान की शुरुआत की गई है

जिसके लिए दुर्ग जिले में कुल 11 पॉइंट बनाए गए हैं।आज भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक और सुपेला चौक पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विधायक रिकेश सेन स्वयं सड़कों पर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करते नजर आए और जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर उन्हें हेलमेट लगाने की समझाइश दी वहीं दूसरी तरफ पहले से हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हुए लोगों का गुलदस्ता देकर उन्होंने उत्साहवर्धन भी किया। कई लोगों के चालान काटने की प्रक्रिया भी इस अभियान के दौरान की गई, ऐसे वाहन चालक जो बगैर नंबर, बेढंगी नंबर प्लेट, तीन सवारी दो पहिया वाहन पर चल रहे थे उनका चालान किया गया। मौके पर डीएसपी सतीश ठाकुर दल बल के साथ मौजूद रहे। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि आज लगभग 100 हेलमेट उन्होंने बांटे हैं और एक हजार नि:शुल्क हेलमेट बांटने उन्होंने पहल शुरू की है ताकि भिलाई के लोग हेलमेट के प्रति जागरूक हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.