मनरेगा योजना बना मोहन का आय का जरिया

Updated on 08-08-2025 02:24 PM

गरियाबंद। जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवभोग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरबहाल की आबादी लगभग 2 हजार 500 है। इस गांव का क्षेत्रफल 1220.25 एकड़ है। गाँव में खेती का अच्छा रकबा होते हुए भी जल की कमी के कारण किसान पर्याप्त उत्पादन नहीं ले पा रहे थे। गर्मियों में तापमान अधिक होने पर भू-जल स्तर काफी नीचे चला जाता था। ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण की जानकारी दी गई, जिससे वर्षा जल का संचयन कर खेतों की सिंचाई की जा सकती है। जानकारी प्राप्त करने के उपरांत  मोहन ने अपने खेत में डबरी बनाने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत को दिया। इसके उपरांत जिला पंचायत के माध्यम से उनके खेत में डबरी निर्माण के स्वीकृति मिलने के पश्चात हितग्राही  मोहन ने उन्होंने खेती के रकबे मे से कुछ हिस्से में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत एक डबरी का निर्माण कराया। अब उनके पास अपनी फसलों को सूखे से बचाने के लिए खुद का जल का स्त्रोत है। अब वे बाड़ी के साथ ही साथ मछली पालन एवं साग-सब्जी, अरहर, अरबी (कोचई) लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में कामयाब हुए है। इसमें उन्हें साग-सब्जी से लगभग 10 से 12 हजार रूपए का फायदा हुआ। इसके साथ मछली पालन से अब तक में 20 हजार तक का फायदा हुआ और लगभग 1.50 एकड़ में उन्होंने धान फसल लगाकर 50 हजार रूपये अर्जित करता। डबरी निर्माण के माध्यम से उसके आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वे गांव के अन्य लोगो को भी डबरी निर्माण के महत्व को बताते हुए डबरी निर्माण कराने के लिए  प्रोत्साहित करते है। उन्होंने बताया कि डबरी निर्माण कार्य से जल स्त्रोतों में भी बढ़ोतरी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.