मनरेगा योजना : मिश्रित वृक्षारोपण कार्य से योगेश की बदली तकदीर

Updated on 28-12-2024 12:38 PM

धमतरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य होने से योगेश चन्द्राकर की  तकदीर बदल गई। एक ओर योगेश के जीवन में खुशहाली आयी दूसरी ओर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए। किसानी करना और आजीविका संवर्धन के लिए नये नये कार्यों को मेहनत के बल से सिरजाना योगेश के फितरत में है। इनकी बेहतरी और खुशहाली से घर को सशक्त और स्वर्ग बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर देवरी निवासी योगेश चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक आर्थिक उपार्जन के लिए मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल टमाटर, बैगन, धनिया, मिर्च, फूलगोभी, प्याजभाजी लेने का फैसला लिया। इसी का परिणाम है कि मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल को आमदनी का जरिया मानते हुए परिवार को समृद्धि की ओर ले रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी के किसान योगेश चन्द्राकर आर्थिक रूप से सशक्त होकर  तेजी से पुष्पित और पल्लवित होने लगे हैं । क्षेत्र के किसानों के लिए एक उदाहरण  बने हुए हैं।

जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत देवरी की दूरी 30 किलोमीटर है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत राशि - 13.85 लाख रूपये की प्रशासकीय   स्वीकृति से कुल पांच एकड़ भूमि में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य कराये गये हैं। इस योजना के तहत सीताफल, आंवला, मुनगा, केला, पपीता, अमरुद, नीबू, कटहल, हल्दी, बोहार भाजी, आम, जामुन, बेर एवं करौंदा जैसे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण होने से किसान योगेश चन्द्राकर को अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए नई जिंदगी मिली है। साथ ही साथ चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया। अब परिवार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। 

लाभान्वित हितग्राही योगेश चन्द्राकर ने बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और जीवन में कुछ कर गुजरने की जज्बा से मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्ती फसल उत्पादन कर मेहनत को सार्थक कर दिखाया। घर के उपयोगी के अलावा सब्जी विक्रय से 10 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी से परिवार का पालन पोषण बेहतर ढंग से किया जा रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.