किसान को डंडा मारकर लूटा मोबाइल, नाबालिग सहित 3 पकड़ाए...

Updated on 29-06-2023 09:52 PM
रायपुर । किसान के सर पर डंडा मारकर उसका मोबाइल लूटने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना 21 जून की है और मामला माना थाना का हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कृषक मुकचंद निर्मलकर के सर पर डंडा मारकर उसका मोबाइल लूटा और फरार हो गए। मुकचंद की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अनुर भारती को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी अनिल निहाल एवं 1 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अनिल निहाल एवं विधि के साथ संघर्षत बालक को भी पकड़ा गया।

तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन जब्त कर कार्रवाई की गई है।

आरोपियों द्वारा आरोपी अनुर भारती की दोपहिया वाहन से उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया गया था तथा कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी अनुर भारती के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 322/23 धारा 327 भादवि. का प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से दोपहिया वाहन को जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया था तथा उक्त दोपहिया वाहन वर्तमान में थाना तेलीबांधा में उक्त प्रकरण में जप्त है।

गिरफ्तार आरोपी
अनुर भारती उर्फ बाबता पिता भीखमदास भारती उम्र 37 साल निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक नं. 21 रूम नं. 06 थाना खम्हारडीह रायपुर।
अनिल निहाल पिता दिलीप निहाल उम्र 23 साल निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक नं. 3 रूम नं. 2 थाना खम्हारडीह रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.