सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

Updated on 06-06-2025 01:28 PM

बिलासपुर। सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है। 

ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में लाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज किया गया। ऑक्सीजन मास्क लगाया गया तथा तत्पश्चात उसे वार्ड में सिफ्ट किया गया। मेडिसीन विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। मरीज को बेड पर लेटाने के पश्चात सबसे पाहले उसे वाइटल साइन (ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन के स्तर आदि) की निगरानी की गई उसकी चेतना की स्थिति का मुल्यांकन किया गया। मरीज के नाक एवं गले से सेंपल लेकर वायरोलॉजी विभाग कोविड जांच के लिए भेजा गया। इसके पश्चात आई.वी. लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाईयां दी गई। 

इस मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित चिकित्सीय सेवायें प्रदान करने की तैयारी का मुल्यांकन किया गया। उक्त मॉकड्रिल में सिम्स चिकित्सालय में कार्यरत डॉ सुनील कुमार पेंड्रो, चिकित्सा अधिकारी, डॉ आद्या सिंगरौल, कैजुअल्टी मेडीकल ऑफीसर, श्रीमती स्वाती कुमार, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती सरिता बहादुर, नर्सिंग सिस्टर, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती कंचन चौबे, कु. शिरोमणी नायक एवं  गोल्डन काशी, लैब टेक्निीशियन, वार्ड ब्वाय  संजय श्रीवास,  मुकेश भोई,  मणी श्रीवास,  गोविंद एवं  सलीम टीम वर्क के साथ कार्य का संपादन हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.