दसवीं के सिलेबस में संविधान से मजाक, किताब से गायब हुए 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द

Updated on 23-06-2023 06:48 PM
हैदराबाद: तेलंगाना में दसवीं क्लास के सिलेबस में संविधान से जुड़ी बड़ी चूक देखने को मिली है, जिसको लेकर हंगामा मचा हुआ है। यहां स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (TS SCERT)की किताबों के कवर पर संविधान की प्रस्तावना से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द गायब हैं। यह ऐसे समय में एक बड़ी चूक है, जब कि पहले से ही धर्मनिरपेक्षता पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षकों ने जब इस कमी को देखने के बाद उजागर किया तो टीएससीईआरटी अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

टीएससीईआरटी ने कहा गलती केवल कवर पेज पर

टीएससीईआरटी के सूत्रों ने इस बारे में बताया कि गलती केवल सामाजिक विज्ञान की किताबों के कवर में थी। अंदर के पन्नों में इस्तेमाल की गई जानकारी या किसी भी पाठ में ऐसी कोई छवि नहीं थी। हालांकि बड़ी बात यह है कि शिक्षा विभाग ने दोषपूर्ण छवि के साथ अंग्रेजी और तेलुगु दोनों ही माध्यमों में ऐसी करीब पांच लाख किताबें प्रसारित की हैं। इस पूरे मामले को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि गलती की जानकारी इतनी देर से हुई है कि उस पर काबू पाना बड़ी चुनौती है। टीएससीईआरटी के अधिकारियों ने कहा कि वे अगले साल छपने वाली नई किताबों में गलती सुधार लेंगे। एक अधिकारी ने कहा, 'पाठ्यपुस्तक की सॉफ्ट कॉपी, जो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, उसे तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।'

शिक्षकों ने जताई नाराजगी

टीएससीआरईटी के निदेशक राधा रेड्डी से हमारे सहयोगी टीओआई का संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि टीएससीईआरटी की ओर से कहा गया कि यह चूक अनजाने में हुई थी, लेकिन इससे शिक्षक नाराज हो गए। पिछले 25 सालों से हाई स्कूल के छात्रों को सामाजिक अध्ययन पढ़ा रहे रवि शेखर प्रसाद पी ने कहा, 'इसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि जब भी वे अपनी पाठ्यपुस्तकें खोलते हैं तो उन्हें सबसे पहले कवर ही दिखता है। सरकारी शिक्षक के जंगैया, जो तेलंगाना यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने भी इसको लेकर अविश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब दुनिया भर में चर्चा हो रही है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है, तो ऐसी चूक पर कई सवाल खड़े होते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.