मॉडल स्कूल मार्केट जर्जर घोषित, 200 दुकानें हटेंगी:गुरुवार को छह दुकानों के छज्जे गिरे थे, निरीक्षण के बाद फैसला

Updated on 14-03-2026 12:42 PM
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई हिस्सों से प्लास्टर गिर चुका है।

स्ट्रक्चरल जांच के बाद निगम ने इमारत को पूरी तरह खतरनाक मानते हुए यहां के करीब 200 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मॉडल स्कूल के तीन तरफ बने करीब 40 साल पुराने इस मार्केट की छह दुकानों के छज्जे गुरुवार दोपहर गिर गए थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

दुकानदारों को दूसरी जगह देने पर विचार

शहर में 1100 से ज्यादा खतरनाक इमारतें : निगम रिकॉर्ड के अनुसार शहर में 900 से अधिक इमारतें पहले ही खतरनाक घोषित हैं। अब ये संख्या 1100 हो चुकी है। इनमें ऐशबाग की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भी शामिल है, जहां 600 परिवारों को पिछले 10 साल से मकान खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। मॉडल स्कूल मार्केट से स्मार्ट सिटी का 30 मीटर चौड़ा रोड भी निकाला जा रहा है, जिसमें कुछ दुकानें प्रभावित होंगी। फिलहाल इन दुकानदारों को कहां जगह दी जाएगी, इस पर विचार किया जा रहा है।

जारी होंगे नोटिस 

घटना के बाद बिल्डिंग की जांच कराई गई। कई जगह प्लास्टर गिर चुका है और सरिया बाहर आ गई हैं। बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर है। जल्द दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे। 

-एनके डेहरिया, ईई सिविल, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.