सतपुड़ा की आग बुझाने में बेहद प्रभावी साबित हुई आधुनिक रोजनबार पैंथर दमकल, जानिए किन खूबियों से है लैस

Updated on 15-06-2023 06:08 PM
भोपाल । सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग को बुझाने में एयरपोर्ट अथारिटी की आधुनिक रोजनबार पैंथर दमकल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। जर्मनी में निर्मित इस दमकल का मानीटर दीवार तोड़कर पानी अंदर तक पहुंचा सकता है। इसी मानीटर से सतपुड़ा की छठी मंजिल के कांच तोड़कर अथारिटी के जांबांज फायर कर्मियों ने पानी और फोम की बौछार से आग पर काबू पाया।

एयरपोर्ट अथारिटी के फायर बेड़े में तीन रोजनबार दमकले हैं। विमानों की इमरजैंसी लैंडिंग एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह फायर फाइटर मात्र एक मिनट में मौके पर पहुंच सकता है। इसके लिए प्रशिक्षित दस्ता हमेशा तैनात रहता है। सतपुड़ा में आग लगने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी एवं फायर प्रबंधक प्रमोद खरोड़े की अगुवाई में एक दर्जन फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाना शुरू किया।

हाइड्रोलिक कटर का इस्तेमाल करना पड़ा

फायर प्रबंधक प्रमोद खरोड़े के अनुसार कांच तोड़ने के बाद खिड़कियां तोड़ना हमारे सामने बड़ी चुनौती थी। पहले कांच तोड़े गए, फिर हाइड्रोलिक कटकर का भी इस्तेमाल करना पड़ा। भीषण आग के बीच यह बहुत जोखिम भरा काम होता है लेकिन हमने यह जोखिम उठाया और चुनौती को पार किया। रोजनबार दमकल को रिलायंस की ओर से मौके पर ही फोम की सप्लाई की गई, इस कारण एक ही दमकल नें एक दर्जन दमकलों के बराबर आग बुझाने का काम किया। फायर अमला 12 घंटे से अधिक समय तक मौके पर तैनात रहा। जर्मनी में निर्मित रोजनबार दमकल देश के चुनिंदा एयरपोर्ट्स पर ही है।
रोजनबार पैंथर दमकल की विशेषता

पानी संग्रहण क्षमता - 10 हजार लीटर

फोम क्षमता - 1300 लीटर

पानी बौछार की गति - 4500 लीटर प्रति मिनट

प्रभावी प्रेशर दूरी - 90 मीटर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.