मोदी 3.0 सरकार का पहला फैसला, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी, नौ करोड़ से अधिक किसानों को होगा फायदा

Updated on 10-06-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कार्यभार संभाल लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने पहला फैसला किसानों के हित में लिया है। मोदी ने पीएम किसान निधि (PM Kisan Nidhi) की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस किस्त के तहत करीब 20,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में जारिए किए जाएंगे। पीएम किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन करने के बाद मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह किसान कल्याण के लिए समर्पित है। पदभार संभालने के बाद पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए किया गया है। हम आने वाले समय समय में किसानों और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए और कदम उठाएंगे।

यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इससे पहले इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी।
पीएम किसान निधि के तहत देश की छोटे और सीमांत किसानों को साल में तीन किस्तों में 2,000-2000 रुपये दिए जाते हैं। इस तरह उन्हें साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं आप घर बैठे इसका पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है।

ई-केवाईसी

धोखाधड़ी को रोकने के लिए और अपात्र किसानों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी को शुरू किया गया है। वहीं अगर आप तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत इस काम को करवाना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.