मोदी कैबिनेट:शाह ने गृह मंत्री का कार्यभार संभाला, एस जयशंकर दूसरी बार विदेश मंत्री बने

Updated on 11-06-2024 01:41 PM

मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारे के बाद मंगलवार (11 जून) को मंत्रियों ने पदभार संभाला। अमित शाह ने गृह मंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। कार्यभार संभालने से पहले शाह नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे पार्टी ऑफिस गए और नेताओं से मुलाकात की। नड्डा 2014 से 2019 तक मोदी के पहले मंत्रिमंडल में भी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे।

एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। उन्होंने साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय में पहली फाइल पर साइन किए। अश्विनी वैष्णव ने रेल और सूचना-प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मंत्री और मनोहर लाल खट्टर ने ऊर्जा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला। चिराग अपनी मां और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय पहुंचे और कार्यभार संभाला।

केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उनको लेकर चर्चा थी कि वे मंत्री पद छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में अपना काम जारी रखना चाहते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया था।

मोदी कैबिनेट में 30 मंत्री, शाह-राजनाथ समेत 7 के मंत्रालय रिपीट

TDP नेता राम मोहन नायडू बोले- PM मोदी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी

मोदी कैबिनेट में सिविल एविएशन मिनिस्टर का पद मिलने पर राम मोहन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पदभार संभालने के बाद हम एक समीक्षा बैठक करेंगे और आगे की प्लानिंग करेंगे।

राम मोहन नायडू तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद हैं। वे मोदी कैबिनेट में सबसे युवा और चर्चित चेहरा हैं। भाजपा के बाद TDP की NDA में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसे 16 सीटें मिली हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.