मोदी नहीं करना चाहते बातचीत... क्या इमरान को भूल गईं हिना रब्बानी खार? पाकिस्तानी पत्रकार ने खोल दी थी पोल

Updated on 20-01-2023 06:55 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक मंत्री हैं, हिना रब्बानी खार। उनका कहना है कि पाकिस्तान को भारत के साथ बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 'सहभागिता' नजर नहीं आती है। लेकिन कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के ही एक पत्रकार ने दावा किया था कि 2020-21 में भारत-पाकिस्तान के संबंध सुधरने जैसे हालात बन गए थे। पत्रकार ने कहा था कि आखिरी वक्त पर इमरान खान के पीछे हटने से स्थिति जस की तस बनी रही। भारत पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बातचीत बंद है। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, उससे बातचीत संभव नहीं है।
दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में साउथ एशिया पर एक सत्र को संबोधित करते हुए खार ने कहा कि वह अपने देश के लिए अच्छे हो सकते हैं लेकिन मुझे उनमें सहभागी नजर नहीं आता, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी में नजर आती थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने सबक सीख लिए हैं और अब वह आगे बढ़ना चाहता है। उनका यह कथन पाक पीएम शहबाज शरीफ के यूएई में दिए उस बयान से मेल खाता है जिसमें पीएम मोदी से बातचीत का अनुरोध किया था।

सुलझने वाले थे भारत-पाकिस्तान के मुद्दे

हिना रब्बानी खार ने भारत के लिए जो कहा, उस पर उनके ही पत्रकार उन्हें आईना दिखा रहे हैं। कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी पत्रकार जावेद चौधरी ने अपने ऑडियो कॉलम में कहा था कि साल 2020 में पाक सेना ने पीएम मोदी को पाकिस्तान आने के लिए राजी कर लिया था। वह 9 अप्रैल 2021 को यहां आने वाले थे। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार शुरू हो सकता था और कश्मीर का मुद्दा सुलझ सकता था।

आखिरी वक्त पर पीछे हट गए इमरान

चौधरी ने दावा किया कि आखिर वक्त पर शाह महमूद कुरैशी की सलाह पर तत्कालीन पाक पीएम इमरान खान पीछे हट गए। कुरैशी ने उनसे कहा कि अगर ऐसा हो गया तो आप पर कश्मीर का सौदा करने की मोहर लग जाएगी। वर्तमान में पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मुल्क में भयानक महंगाई है और खाने-पीने की चीजों का अकाल पड़ चुका है। ऐसे हालात में पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करना चाहता है। पिछले दिनों शहबाज ने यूएई में कहा था कि पाकिस्तान ने अपना सबक सीख लिया है और अब वह भारत के साथ शांति से रहना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.