मोदी दे रहे ग्रीन मोबिलिटी पर जोर, फिर भी भोपाल में ई-बाइक प्रोजेक्ट हुआ फेल

Updated on 26-05-2026 12:18 PM

 भोपाल। देशभर में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार ईवी और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर राजधानी भोपाल में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर शुरू किया गया। ई-बाइक और पब्लिक साइकिल प्रोजेक्ट आज पूरी तरह बंद पड़ा है। कभी “ग्रीन भोपाल” की पहचान बताई गई यह योजना अब बंद स्टैंड, गायब साइकिलों और कबाड़ बन चुकी ई-बाइकों तक सिमटकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

तीन करोड़ रुपये किए खर्च

  • साल 2017 में स्मार्ट सिटी भोपाल के तहत शुरू की गई यह देश की पहली स्वचालित साइकिल शेयरिंग प्रणाली थी। परियोजना पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और जर्मनी से लगभग 500 साइकिलें मंगाई गई थीं। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाए गए थे। शुरुआत में इसे लेकर काफी प्रचार हुआ और दावा किया गया कि इससे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी तथा लोग छोटे सफर के लिए साइकिल और ई-बाइक का उपयोग करेंगे।
  • लेकिन कुछ ही वर्षों में योजना की वास्तविक तस्वीर सामने आ गई। कई स्टैंड खाली पड़े हैं, अधिकांश साइकिलें खराब हो चुकी हैं और ऐप आधारित डिजिटल सिस्टम भी लगभग निष्क्रिय हो गया है। नगर निगम ने चुपचाप अधिकांश साइकिलों और ई-बाइकों को वापस अपने गोदामों में रखवा दिया।
  • लोगों की दिखी कम रुचि

    • विशेषज्ञों और शहरवासियों का मानना है कि इस योजना की असफलता के पीछे खराब प्लानिंग के साथ लोगों की कम रुचि भी एक बड़ा कारण रही। हालांकि योजना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन इसके बावजूद आम नागरिकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।

  • वहीं, शहर में कई स्थानों पर साइकिल ट्रैक अधूरे रह गए या उन पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का कब्जा हो गया। ऐसे में सुरक्षित ट्रैक उपलब्ध न होने के कारण लोग व्यस्त सड़कों पर साइकिल चलाने से बचते रहे, जिससे यह प्रोजेक्ट धीरे-धीरे लोगों की प्राथमिकता से बाहर हो गया।
  • विडंबना यह है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार ईवी और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भोपाल में करोड़ों की यह योजना बिना जवाबदेही के दम तोड़ चुकी है।
  • इन रूट्स पर फिर से शुरू होगी साइकिल सेवा

    • एमपी नगर
    • छह नंबर मार्केट
    • 10 नंबर मार्केट
    • नर्मदापुरम रोड
    • कोलार रोड

    फिर से साइकिल शुरू करने की योजना

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गईं साइकिलें नुकसान में चल रही थीं, जिस कारण उन्हें वापस ले लिया था। जिन रूट्स पर प्रॉफिट हो रहा था उन्हें चिह्नित कर अब फिर से साइकिल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। अंजू अरुण कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
     19 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
     19 September 2026
    भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
     19 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
     19 September 2026
    भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
     19 September 2026
    भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
     19 September 2026
    भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
     19 September 2026
    भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
     19 September 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
    Advt.