रेलवे के लाखों कर्मचारियों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

Updated on 28-09-2022 06:06 PM

रेलवे (Indian Railway News)  के लाखों कर्मचारियों को मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) की तरफ से आज बड़ा तोहफा मिल सकता है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आज मोदी कैबिनेट की तरफ से प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (उत्पादकता आधारित बोनस) को मंजूरी मिल सकती है। त्योहारों के इस सीजन में रेलवे लाखों कर्मचारियों को इस बोनस का इंतजार है। बता दें, प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity Linked Bonus) का फायदा नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों (RPF/PRSF को छोड़कर) को मिलेगा। 

अगर आज निर्णय हुआ तो मोदी सरकार के इस फैसले का फायदा 11.56 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार हर साल प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान दशहरा या दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दौरान करती आई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट इस पर आज मंजूरी दे सकता है। 

पिछले साल कितने दिनों का मिला था बोनस? 

साल 2021 में यूनियन कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिला था। इस पर तब सरकार की तरफ से 1984.73 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बता दें, योग्य कर्मचारियों को 78 दिन का अधिकतम 17,951 रुपये का बोनस पिछले साल सरकार की तरफ से दिया गया था।  

भारत सरकार में रेलवे पहला ऐसा मंत्रालय था जिसकी तरफ से प्रोडक्टिवटी लिंक्ड बोनस कर्मचारियों को दिया जा रहा है। सरकार की तरफ से इसकी शुरुआत 1979-80 में किया गया था। बता दें, हर तीन साल पर इसका रिव्यू किया जाता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.