UN महासभा की वार्षिक डिबेट में नहीं जा रहे मोदी, अपने सबसे भरोसेमंद मंत्री को भेज रहे पीएम, जानिए क्या है वजह

Updated on 07-09-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में वार्षिक बहस को संबोधित नहीं करेंगे। इसकी वजह उनका सितंबर महीने में रहने वाला व्यस्त दौरा है। मोदी इस दौरान न्यूयॉर्क की यात्रा करने वाले हैं और 22 सितंबर को लांग आइलैंड के 16,000 सीटों वाले नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ियम में एक मेगा सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक ‘भविष्य का शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे, जो विश्व निकाय के मुख्यालय में 22 और 23 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर को यूएन के इस कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

पीएम मोदी नहीं अब जयशंकर जाएंगे

संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें सत्र के सामान्य वाद-विवाद के लिए वक्ताओं की एक अस्थायी सूची बनाई थी। उसमें
यह बताया गया था कि पीएम मोदी 26 सितंबर को होने वाली इस हाई लेवल डिबेट को संबोधित करेंगे। हलांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी वक्ताओं की संशोधित अस्थायी सूची के अनुसार, अब विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 सितंबर को सामान्य वाद-विवाद को संबोधित करेंगे। सूची के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा और सम्मेलन प्रबंधन के अपर महासचिव मोवसेस अबेलियन द्वारा हस्ताक्षरित एक नोट में कहा गया है कि बोलने वालों की संशोधित सूची प्रतिनिधित्व के स्तर (अपग्रेड और डाउनग्रेड) में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

कब से कब तक चलेगा कार्यक्रम

इस साल, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें सत्र का जनरल डिबेट सेशन 24 से 30 सितंबर तक होगा। ब्राजील परंपरागत रूप से डिबेट में पहला वक्ता होने के नाते 24 सितंबर को उच्च स्तरीय सत्र का उद्घाटन करेगा। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम संबोधन देंगे। नवंबर में अपने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं। मोदी ने जून में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी और पिछली बार सितंबर 2021 में वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने पिछले साल 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा किया था, जिसका नेतृत्व भी किया था।

पूरा कार्यक्रम जानिए

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आम बहस शुरू होने से पहले अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष का संबोधन होगा। गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भविष्य के महत्वाकांक्षी शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें 20 और 21 सितंबर के लिए कार्य दिवस निर्धारित हैं और शिखर सम्मेलन 22 और 23 सितंबर को निर्धारित किया गया है।

विश्वभर के नेता भविष्य के लिए समझौते को अपनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में बैठक करेंगे, जिसमें एक वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट और अनुलग्नक(Annexes) के रूप में भविष्य की पीढ़ियों पर एक घोषणा शामिल होगी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शिखर सम्मेलन एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम है, जो विश्व के नेताओं को एक नई अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए एक साथ लाता है कि हम कैसे एक बेहतर वर्तमान प्रदान करते हैं और भविष्य की रक्षा करते हैं। मोदी के संबोधन को सुनने के लिए लॉन्ग आइलैंड में सामुदायिक कार्यक्रम के लिए भारतीय प्रवासियों के 24,000 से अधिक सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.