नेहरू की तारीफ करने वाले जापानी प्रोफेसर से मिले मोदी, जानें क्या हुई दोनों में बात

Updated on 20-05-2023 06:59 PM
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी ने शनिवार को हिंदी और पंजाबी के मशहूर भाषाविद् प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी से मुलाकात की। पीएम बेहद ही गर्मजोशी के साथ प्रो. मिजोकामी से मिले पीएम मोदी ने मिजोकामी से उनके हाल के भारत दौरे को लेकर बातचीत की। पीएम ने प्रोफेसर से पूछा कि इधर भारत में आप किस तरफ हो कर आए। इसके सवाल के जवाब में प्रो. मिजोकामी ने कहा कि मैं गोवा गया था। प्रोफेसर ने फिजी के दौरे का भी जिक्र किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आपकी पांच-छ: बार मिल चुके हैं।

हाईस्कूल के समय से हिंदी को लेकर जिज्ञासा

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हिरोशिमा में मुझे प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी के साथ बातचीत करके खुशी हुई। पद्म पुरस्कार विजेता, वे एक प्रतिष्ठित हिंदी और पंजाबी भाषाविद् हैं। उन्होंने जापान के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति और साहित्य को लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। वहीं, प्रो. मिजोकामी ने भी पीएम के साथ मुलाकात के बाद बातचीत में प्रोफेसर ने अपने हिंदी और पंजाबी प्रेम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत लंबी कहानी है। प्रोफेसर ने अपने हिंदी प्रेम के पीछे अपने जन्म वाले इलाके कोबे में सबसे अधिक भारतीयों के रहने का जिक्र किया।

हिंदी का पंडित नेहरू वाला कनेक्शन

प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी ने कहाकि उस वक्त अधिकतर प्रवासी भारतीय कोबे में रहते थे। उन लोगों ने मुझे प्रभावित किया। मुझे उस भाषा को लेकर जिज्ञासा थी। ऐसे में मुझे हाईस्कूल के दिनों में लगा कि मुझे भी यह भाषा सीखनी चाहिए। प्रोफेसर ने कहा कि उन दिनों पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी दुनिया में बहुत प्रभाव था। प्रोफेसर ने कहा कि पंडित नेहरू गुट निरपेक्ष देशों के नेता थे। उस वक्त सोचा गया कि जिस देश के नेता पंडित नेहरू जी है तो क्यों ना उस देश की संस्कृति और भाषा को सीखा जाए। प्रोफेसर ने बताया कि उस समय मैं एक सुंदर भारतीय महिला के प्रति आकृष्ट हुआ था। यह भी सच है।

पंजाबी सीखने का बताया हिंदी कनेक्शन

प्रोफेसर ने कहा कि इन सभी कारणों ने हिंदी सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से इतर भाषा सीखने की ललक थी। अंग्रेजी से इतर एशिया की भाषा। प्रोफेसर ने कहा कि चीनी तो जापान में प्रचलित भाषा है। अरबी तो बहुत दूर की भाषा है। बीच में भारत पड़ता है। पंजाबी भाषा का जिक्र करने पर प्रो. तोमियो मिजोकामी ने कहा, पंजाबी बोल सकदा हां, चंगी तरह बोल सकदा हां। उन्होंने कहाकि मैंने हिंदी की वजह से पंजाबी सीखी। उन्होंने पंजाबी में ही कहा कि ये दोनों भाषा मिलती जुलती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.