मोदी बोले- भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर तत्काल चर्चा जरूरी

Updated on 11-04-2024 11:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लिए चीन के साथ उसके रिश्ते अहम हैं। दोनों देशों के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध सिर्फ भारत और चीन के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।

पीएम मोदी ने अमेरिका की मैगजीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा- दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे विवाद पर तत्काल बात करने की जरूरत है। दोनों देश डिप्लोमैटिक और मिलिट्री लेवल पर पॉजिटिव बातचीत के जरिए शांति और स्थिरता कायम कर सकते हैं।

मोदी ने इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव 2024, लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता, राम मंदिर, डिजिटल पेमेंट्स और यूपीआई, आर्टिकल 370 हटाने, भारत में भेदभाव की शिकायत करने वाले अल्पसंख्यकों सहित कई दूसरे मुद्दों पर भी बात की।

पढ़िए PM के इंटरव्यू के मुख्य अंश...

1. भारत-चीन बॉर्डर विवाद: 'भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम हैं। मेरा मानना ​​है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चल रहे विवाद पर तत्काल चर्चा करने की जरूरत है। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी हैं।'

2. पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति: 'मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। भारत ने हमेशा अपने क्षेत्र में आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है। मोदी ने कहा कि इमरान खान की कैद के संबंध में कहा कि मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।'

3. राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा: 'भगवान राम का अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटने देश के लिए ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान का अंत था। जब मुझसे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया, तो मुझे पता था कि मैं देश के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लोगों ने राम लला की वापसी के लिए सदियों से इंतजार किया था।'

4. लोकसभा चुनाव 2024: 'जनता से किए गए वादे पूरे करने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन है। जनता के लिए यह बड़ी बात थी, क्योंकि उन्हें उन वादों की आदत थी, जो कभी पूरे ही नहीं होते थे। हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ काम किया।'

लोगों को अब भरोसा है कि अगर हमारे कार्यक्रमों का लाभ किसी और को मिला है तो उन तक भी पहुंचेगा। लोगों ने भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखा है। अब देश की इच्छा है कि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने।

5. लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता: 'हम लोकतंत्र हैं। इसलिए नहीं क्योंकि हमारा संविधान ऐसा कहता है, बल्कि इसलिए कि यह हमारे जीन्स में है। भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में साल 2019 के लोकसभा चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। अब से कुछ दिनों में 97 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदाताओं की लगातार बढ़ती भागीदारी भारतीय लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था का बहुत बड़ा सर्टिफिकेट है। भारत जैसा लोकतंत्र केवल इसलिए आगे बढ़ने और काम करने में सक्षम है, क्योंकि यहां एक जीवंत फीडबैक तंत्र है और हमारा मीडिया इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हमारे पास लगभग 1.5 लाख रजिस्टर्ड मीडिया प्रकाशन और सैकड़ों समाचार चैनल हैं। भारत और पश्चिम में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के लोगों के साथ अपनी भावनाओं और आकांक्षाओं को खो दिया है। वे मीडिया की स्वतंत्रता कम होने का दावा करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.