मोदी बोले-इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस ने मिशन-50 रखा:कांग्रेस-सपा दोनों की कुंडली मिलती है, हेलिकॉप्टर से आतंकियों से मिलने जाते हैं

Updated on 17-05-2024 02:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत भी नहीं करेंगे। खबर पक्की निकली। आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस ने मिशन-50 रखा है।

मोदी ने कहा, कांग्रेस और सपा दोनों की कुंडली मिलती है। ये दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं। दोनों भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों आतंकियों के हमदर्द भी हैं। सपा के लोग हेलिकॉप्टर से दंगाइयों से मिलने जाते थे।

इससे पहले, मोदी ने बाराबंकी में चुनावी रैली में कहा- सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो फिर से रामलला को टेंट में भेज देंगे। ये लोग राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। यह सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया। बस आंसू नहीं निकले। शहजादे के दिल के सारे अरमान निकल गए।

जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। ये इंडी वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गए। समाजवादी शहजादे ने एक नई बुआ की शरण ली है। ये नई बुआ बंगाल की हैं।

फतेहपुर के बाद पीएम मोदी हमीरपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को यूपी के 4 शहरों आजमगढ़, जौनपुरी, भदोही और प्रतापगढ़ में रैली की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.