एक ही फ्रेम में नजर आए मोदी-वसुंधरा, क्या 'मैडम' को मिलेगी सत्ता की चाबी? फिर शुरू हुई राजनीतिक चर्चा

Updated on 22-11-2023 01:54 PM
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार प्रसार में जमकर जोर आजमाइश कर रहे है। इस बीच सियासत में पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के एक मंच पर नजर आने की घटना ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। इस घटना के बाद अटकलों का बाजार जमकर गर्म हो गया है। राजनीतिक लोग इसके कई मायने निकाल रहे हैं। वहीं वसुंधरा राजे के समर्थक इसका अपना मतलब निकाल रहे हैं। हालांकि बीजेपी इस घटना से कांग्रेस को जवाब देकर यही संकेत देने की कोशिश कर रही है कि बीजेपी में सब ठीक है और कोई बिखराव नहीं है।

मोदी और राजे के मंच पर होने से सियासत गर्म

पीएम मोदी राजस्थान में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इसको लेकर लगातार उनकी चुनावी रैलियां, रोड शो आयोजित हो रही हैं। 23 नवंबर की शाम प्रचार प्रसार का दौर थम जाएगा। उधर, पीएम मोदी की सभाओं के दौरान वसुंधरा राजे भी मंच पर मोदी के साथ नजर आई। इसको लेकर सियासत में अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। बीते कई दिनों से सियासत में वसुंधरा राजे को बीजेपी की ओर से साइड लाइन किए जाने को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही थी। बीजेपी ने इसके माध्यम से इन चर्चाओं को खारिज करने का प्रयास किया है। राजनीतिक जानकार इसके कई मायने निकल रहे हैं। इधर, मतदान से पहले मोदी और वसुंधरा एक मंच पर नजर आए। जो सियासत में काफी चर्चित हो रही हैं। बीजेपी ने इसके माध्यम से पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश किया है।

मोदी की माला में वसुंधरा राजे भी बनी फ्रेम

मोदी ने मंगलवार को राजस्थान में अपने धुआंधार चुनावी दौरे की शुरुआत अंता (बारां) में चुनावी सभा से की। हाडौती इलाके में इस सभा के दौरान मंच पर राज्य के बड़े नेताओं में केवल वसुंधरा राजे थीं। इसके अलावा उनके बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह और पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी थे। इस दौरान यह पहला मौका था। इस दौरान मंच पर मोदी का फूलों की बड़ी माला से स्वागत किया तो, फ्रेम में दो बड़े चेहरे मोदी और राजे ही थे। मंच पर मोदी के एक ओर राजे और दूसरी ओर दुष्यंत बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान मोदी इन दोनों से संवाद करते भी नजर आए।

कांग्रेस के हमले को जवाब देने की कोशिश

कांग्रेस अपने प्रचार के दौरान वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने को लेकर बिना नाम लिए बीजेपी पर जमकर निशाना लगा रही है। प्रियंका गांधी ने अपनी सभा में निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कांग्रेस को राजस्थान से ऑल आउट कर दो। लेकिन बीजेपी तो खुद हिट विकेट हो रही है। अपने नेताओं को ही साइड लाइन कर रही है। बीजेपी में हर जगह बिखराव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के इस हमले को लेकर पीएम मोदी ने भी वसुंधरा राजे के साथ मंच पर मौजूदगी से कांग्रेस को जवाब देने की कोशिश की है।

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस लगातार राजस्थान में CM फेस को लेकर मुद्दा बना रही है। प्रियंका गांधी ने अपनी सभाओं में मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि क्या चुनाव के बाद मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे! क्योंकि उनके पास तो मुख्यमंत्री के लिए कोई नेता ही नहीं है। बता दें कि बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है। उधर, वसुंधरा राजे के समर्थक काफी समय से उन्हें CM फेस घोषित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने इस मांग को खारिज करते हुए कमल के फूल के निशान पर ही चुनाव लड़ने की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.