चुनाव के बाद मोदी का पहला मुंबई दौरा:29,400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे

Updated on 13-07-2024 01:34 PM

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज (13 जुलाई) पहली बार मुंबई दौरे पर रहेंगे। शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर पीएम मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र पहुंचेंगे। यहां वो सड़क, रेलवे और पोर्ट सेक्टर की 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) टावर्स का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ठाणे-बोरीवली प्रोजेक्ट और BMC की गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों ही प्रोजेक्ट में ट्विन टनल हैं।

MMRDA के प्रवक्ता के मुताबिक, ठाणे-बोरीवली टनल प्रोजेक्ट को 16,600 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह ट्विन ट्यूब टनल संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से गुजरेगी, जो बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड के बीच सीधा संपर्क बनाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 11.8km लंबी ठाणे-बोरीवली लिंक रोड के बनने से ठाणे से बोरीवली का सफर 12km कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को करीब 1 घंटे का समय बचेगा।

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड
प्रधानमंत्री गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। 6,300 करोड़ रुपए की लागत बनने वाली गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (GMLR) प्रोजेक्ट की ट्विन टनल गोरेगांव में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को मुलुंड में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ेगी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारी के मुताबिक, गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड की कुल लंबाई 6.65km है। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के बीच की 75 मिनट की यात्रा को 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पश्चिमी उपनगरों की नवी मुंबई में प्रस्तावित एयरपोर्ट और पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

नए प्लेटफॉर्म और मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखी जाएगी
पीएम मोदी मध्य रेलवे के कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। रीमॉडलिंग से यार्ड की क्षमता बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होने के साथ ही अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।

नवी मुंबई में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल 32,600 वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। सीमेंट और अन्य वस्तुओं को संभालने की क्षमता भी बढ़ेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीएम लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार को देश को समर्पित करेंगे। इन्हें 382 मीटर तक बढ़ाया गया है। इससे 24 कोच वाले ट्रेनों के संचालन में मदद मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.