मोहम्मद नबी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे :किब करीब 5 साल बाद पहले पोजिशन से फिसले

Updated on 15-02-2024 01:23 PM

अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की है।

शाकिब करीब पिछले पांच सालों से वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज थे। शाकिब वनडे ऑलराउंडर की टॉप रैंकिंग पर 1739 दिनों तक टॉप पर रहे। वह 7 मई 2019 से 9 फरवरी 2024 तक नंबर-1 पर काबिज रहे। शाकिब, राशिद खान को हटाकर टॉप पर पहुंचे थे।

शाकिब टी-20 में अब भी ऑलराउंर्ड्स रैंकिंग में टॉप पर
नबी 314 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे। वहीं शाकिब 310 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, शाकिब अब भी टी-20 के ऑलराउंडर रैंकिंग में 256 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है। वहीं इसमें नबी को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

नबी को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बेहतर
नबी को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतर करने का फायदा मिला है। नबी ने सीरीज के पहले मैच में 136 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लिया था। हालांकि, इस मैच में श्रीलंका को ही जीत मिली थी। वहीं नबी को वनडे की बॉलिंग रैंकिंग में भी एक स्थान का फायदा मिला है। वह आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह को एक स्थान का फायदा
वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का फायदा मिला है। वह छठे स्थान से 665 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज 716 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड 688 अंकों के साथ दूसरे और एडम जम्पा 686 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। जबकि मोहम्मद सिराज 678 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं।

वनडे बैटिंग रैंकिग में श्रीलंका बल्लेबाज चरिथ असलंका को फायदा
वनडे बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका पांच स्थानों का और पथुम निशांका 10 स्थानों का फायदा मिला है। असलंका 20वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। असलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 97 रनों की पारी खेलने का फायदा मिला है।

वहीं निशांका 28वें से 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। निशांका को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनउे डबल सेंचुरी का फायदा मिला है।

टेस्ट रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं
टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर बहुत कम या कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन बैर्ट्स की सूची में टॉप पर बरकरार हैं। बैटिंग के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में भी जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार है। टॉप-7 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज काइल जेम्सन 751 अंकों के साथ 6 स्थान का छलांग लगाते हुए 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि ऑस्ट्रूलियाई गेंदबाज नाथन लायन को एक स्थान का नुकसान हुआ है, वह नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी टॉप-12 तक कोई बदलाव नहीं हुए हैं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 416 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.