मोहम्मद रिजवान छीन सकते हैं विराट कोहली से नंबर 1 का ताज

Updated on 11-09-2022 05:55 PM

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की नजरें विराट कोहली से नंबर 1 का ताज छीनने पर होगी। विराट कोहली इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं, वहीं मोहम्मद रिजवान दूसरे पायदान पर हैं। रिजवान अगर आज श्रीलंका के खिलाफ 51 रन बनाते हैं तो वह कोहली को पछाड़ इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ एशिया कप 2022 में 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 92 का रहा था। हालांकि उनके इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत सुपर 4 के दो मैच हारकर बाहर हो गया। वहीं बात मोहम्मद रिजवान की करें तो अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 56.50 की औसत के साथ 226 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान को कोहली को पछाड़ने के लिए आज कम से कम 51 रन बनाने होंगे।

एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली-- 276
मोहम्मद रिजवान- 226*
इब्राहिम जादरान- 196
पथुम निसानका - 165
कुसल मेंडिस- 155

 श्रीलंका ने अब तक पांच बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है और वो टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है। इस टूर्नामेंट को अब तक सबसे ज्यादा बार भारत ने अपने नाम किया है। भारत अब तक सात बार ,खिताब पर कब्जा जमा चुका है। हालांकि इस बार वो खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान ने अब तक दो बार एशिया कप जीता है ओर अब उसकी नजरें तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करने पर लगी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.