मोहम्मद जरीब का पक्के आवास का सपना हुआ साकार

Updated on 01-03-2024 05:41 PM

बैकुण्ठपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़कर कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले मोहम्मद जरीब का पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। आर्थिक विपन्नता में संघर्ष से जीवन यापन करने वाले इस परिवार को केंद्र सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं का लाभ एक एक करके मिला है जिससे इनके जीवन में काफी सहूलियत बढ़ी है।

अपने आवास के सामने खड़े मोहम्मद जरीब ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे यानि कुल चार सदस्य हैं और वह कृषि भूमि ना होने के कारण मुख्य मार्ग के किनारे एक छोटा सा पान दुकान चलाकर परिवार का किसी तरह से भरण पोषण करते हैं। ऐसे में पिता के बनाए हुए कच्चे मकान में ही किसी तरह से अपना दिन काट रहे थे। उनके लिए महात्मा गांधी नरेगा के तहत मिलने वाली अकुषल मजदूरी का ही एक अतिरिक्त सहारा था जिससे उनके परिवार को साल भर में लगभग बीस हजार रूपए मजदूरी से प्राप्त हो जाते हैं। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना के तहत उन्हे दो साल पहले ही गैस चूल्हे के साथ सिलेंडर प्राप्त हुए जिससे उनके परिवार मे भोजन बनाने के लिए ईंधन जुगाड़ करने की समस्या से निजात मिल गई। साथ ही उन्हे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत एक पक्का शौचालय भी बनाने के लिए 12 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त होने पर उन्होने अपने परिवार के लिए एक पक्का शौचालय बना लिया है।



मोहम्मद जरीब ने बताया कि बीते साल उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ और उनके खाते में सीधे अनुदान राशि प्राप्त हुई। मोहम्मद जरीब ने अपने परिवार के साथ मिलकर मेहनत करके मजदूरी की राषि बचाई और उन्हे इसके लिए महात्मा गांधी नरेगा के तहत परिवार को 90 दिन की मजदूरी का भी लाभ प्राप्त हुआ जिससे अपना पक्का मकान बनाने में बड़ी मदद मिली। अब इस परिवार के पास अपना पक्का मकान, पक्का शौचालय और सुरक्षित ईंधन के तौर पर उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर भी प्राप्त हो गया है। कुल मिलाकर अपने परिवार की जीविका को मजबूत करने के लिए अब मोहम्मद जरीब ज्यादा मेहनत करके ज्यादा आसानी से परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं और अब अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आशान्वित हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के समेकित लाभ से यह परिवार अब सामान्य स्तर से जीवन यापन करने की दिशा में अग्रसर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.