मोहम्मद शमी ने निकाली मर्फी ही हेकड़ी, हवाई फायर से ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट गेंदबाज का उतारा भूत

Updated on 11-02-2023 07:25 PM

नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 177 रन के जवाब में 400 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताए जाने वाले नागपुर के टर्निंग ट्रैक पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। खास तौर से निचले क्रम में तो भारतीय बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई दी।

इस दौरान टीम के लिए तेज गेंदबाजी की कमान संभालने वाले मोहम्मद शमी ने भी अपना हाथ साफ कर लिया और निशाना बनाया कंगारू टीम के लिए मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले टॉड मर्फी को। शमी ने मर्फी को तीन आसमानी छक्के लगाए। शमी ने ये तीनों की छक्के मर्फी के खिलाफ ही लगाए।

शमी ने भारत के लिए 47 गेंद में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें उनके तीन सिक्स के अलावा दो चौके भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी
शमी ने भारत के लिए 47 गेंद में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें उनके तीन सिक्स के अलावा दो चौके भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए मर्फी के नाम मैच में सबसे अधिक विकेट

भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में टॉड मर्फी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मर्फी ने अपनी टीम के लिए 47 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 124 रन खर्च सात विकेट अपने नाम किए। मर्फी टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू भी कर रहे हैं और अपने करियर के पहले ही टेस्ट में उन्होंने धमाकेदार खेल दिखाया।

मर्फी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने दो विकेट अपने किए जबकि अनुभवी स्पिनर नाथन लायन के खाते में सिर्फ एक विकेट आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.